Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१७ मिनट पहले

सुलतानपुर।भदैया ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल अभिया कला की कक्षा 8 की

सुलतानपुर।भदैया ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल अभिया कला की कक्षा 8 की छात्रा आरवी पांडे को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने का अवसर मिला। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय,परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आरवी पांडे,शैलेश पांडे की पुत्री हैं और ग्राम बेला सदा की निवासी हैं।बताया जाता है कि आरवी पांडे ने हाल ही में अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया था।उनकी इसी उपलब्धि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें एक दिन के लिए बीएसए की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यों की जानकारी ली और विद्यालयों से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में भी समझा।कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।उन्होंने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भविष्य में बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।विद्यालय परिवार ने बताया कि आरवी पांडे पढ़ाई के साथ-साथ कला क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों,अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के प्रेरणादायी कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को लेकर और अधिक गंभीर होते हैं। कार्यक्रम के अंत में आरवी पांडे को सम्मानित भी किया गया।

0 likes
0 comments0 shares