Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। जिले में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को जिला कोषागार

सुल्तानपुर। जिले में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को जिला कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सुबह से ही अलर्ट मोड में नजर आया।कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।परिसर में आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी अपने कार्यालय पहुंचे,जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, एडीएम गौरव शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, सीआरओ बाबूराम, एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया।

0 likes
0 comments0 shares