नाबालिक गुमशुदा बालक 8 घंटे के अंदर बरामद

सिकरीगंज बांसगांव संदेश संवाददाता ।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डॉ0 कौस्तुभ (I.P.S.) वह पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी (P.P.S.) वह क्षेत्राधिकारी खजनी श्रीमती दीपांशी राठौर (P.P.S.) के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी मैं हमराही उ0नि0 अरविंद सिंह यादव का0 नरेंद्र यादव का0 उपेंद्र सिंह यादव व का0 राजू यादव के द्वारा थाना क्षेत्र के गुमशुदा बालक अमन मौर्या उम्र करीब 12 वर्ष के गुम होने से 08 घंटे के अंदर बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही कर परिजन को सुपुर्द किया गया *घटनाक्रम :-* दिनांक 28.02.2026 को समय करीब 01.00 बजे रात्रि में आवेदिका सुधा देवी पत्नी बिजनेस मौर्या शाखा बढ़यापार थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर मो0 नं0 8188924318 अवगत कराया की खुद के लड़के अमन मौर्या उम्र करीब 12 वर्ष जो डांटने बोलने के कारण घर से कहीं चले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर अवगत कराया गया | जिसके उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक अमन मौर्या उम्र 12 वर्ष को पुलिस द्वारा 08 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । जिसके उपरांत परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट होकर भूरी भूरी प्रशंसा की गई। *बरामद बालक का विवरण ~* अमन मौर्या पुत्र बिजनेस मौर्या सा0 बढ़यापार थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर उम्र करीब 12 वर्ष *मदद करने वाले पुलिस टीम के सदस्यों का नाम:* 1 ~ थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी 2 ~ उ0नि0 अरविंद सिंह यादव 3 ~ का0 नरेंद्र यादव 4 ~ का0 राजू यादव 5 ~ का0 उपेंद्र सिंह यादव