Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१४ मिनट पहले

*सरकारी नक्शों में सड़कें चौड़ी अवैध कब्जा धन्ना सेठों का* *बन रहे

*सरकारी नक्शों में सड़कें चौड़ी अवैध कब्जा धन्ना सेठों का* *बन रहे

*सरकारी नक्शों में सड़कें चौड़ी अवैध कब्जा धन्ना सेठों का* *बन रहे नाली, नालाओं की खानापुरी करने में विभाग व ठेकेदार लीन* *विना पैमाइश के वन रही नालीयो से पतला हो रही सड़‌क* गोरखपुर। महानगर में सड़क व नाला तथा नाली के निर्माण में तेजी गति से चलते विकास कार्य से आम जन मानस भावपूर्ण प्रसन्नता के फूल खिल रहे लेकिन हो रही नाली निर्माण के दौरान जहां नाली नहीं है वहां पर ठेकेदार द्वारा सड़क को ही खोद‌कर नाली बनाने का तारतम्य प्रयास कर सड़क को गली के रूप में बनाने हेतु लीन रहा लेकिन जन मानस के विरोध पर कार्य ठप हुआ तथा सम्बन्धीत अधिकारि‌यों व विभागों को पत्र देकर सड़क पर अवैध हुए कब्जे को हटाकर नाली निर्माण की मांग पर सड़क की पैमाइस सम्पन्न हुई। पैमाईश भी 27 फीट की सड़‌क चौडी के स्थान पर 20 फीट पर पैमाइश कर दिया गया। सूत्रों की माने तो पी. डब्लू. डी में स्थित नक्शे में वास्तवीक चौडाई 27 फीट होने की चर्चा है। वास्तविक आकड़ा स्पष्ट नहीं है । मालूम हो कि यदि महानगर की सड़क पतली होती जायेगी तो स्मार्ट सिटी की कल्पना में धन्ना सेठों द्वारा अवैध रूप से सड़क पर कब्जा मुंह चिढ़ाएगा। फिलहाल ऐसे ही एक मामला खोवा मण्डी की सड़‌क का है जहां ठेकेदार ने चलती सड़क को ही खुदवा कर नाली। बनाने के प्रयास रहा। इस बावत सूत्रों की माने तो बढ़ते विवाद को देख अधिकारियों ने जांच करा कर सड़क की चौड़ाई की मांप करवा दिया।विभाग द्वारा मापी गयी सड़‌क चौड़ाई 20 फीट लिया गया है । जिस पर चर्चा हो रहा है कि पी डब्लू डी के नक्शे से पैमाइश हो तो चौड़ाई का लिफाफा कुछ और ही होगा। सूत्र बताते है कि 20 फीट की चौड़ाई पर पैमाईश होने पर अवैध कब्जेदारों की आंख सुर्ख हो गई है अगर पीडब्ल्यू डी के नक्शे से नपाई होता तो क्या होता फिल हाल आम जन मानस राह देख रही है कि विभाग कबतक सड़क को मूल चौड़ाई में लाकर फिर नाला निर्माण कराएगी जिससे महानग के खोवा मंडी में जाने वाली सड़‌क पर किसी जन मानस को परेशानी ना हो सके।

0 likes
0 comments1 shares