Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज

सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है। मेधावी छात्रों की इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।हाईस्कूल वर्ग में अंतिमा यादव ने 94.6% अंक के साथ जिला में 7वां स्थान प्राप्त किया। श्रेजल यादव (94.3%) ने 9वां और आरुशी (94.1%) ने 10वां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में आंचल यादव और अनमोल मौर्य ने 92.8% अंक के साथ संयुक्त रूप से जिला में 5वां स्थान पाया, जबकि अनुष्का और हिमांशी सिंह ने 91.2% अंक प्राप्त कर 9वां स्थान हासिल किया।परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डॉ.आशुतोष सिंह ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,अनुशासन और समर्पण को सफलता का श्रेय दिया।अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए विद्यालय के शिक्षण स्तर की सराहना की।

0 likes
0 comments0 shares