Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra२ मिनट पहले

चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में बुधवार को तीन बच्चों के डूबने से मौत

चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में बुधवार को तीन बच्चों के डूबने से मौत

चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में बुधवार को तीन बच्चों ने डूबकर दम तोड़ द‍िया। मृत बच्‍चों में संदीप पुत्र रविंद्र कुमार (18 वर्ष) निवासी मीतापुर, बोल बम पुत्र लोधी उमर (16 वर्ष) निवासी मीतापुर करगरा, दीपक पुत्र भगवान दास निवासी (15 वर्ष) मीतापुर के नाम सामने आए हैं। बताया गया क‍ि बच्‍चों के डूबने की जानकारी पर मौके पर भारी भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान प्रशासन जब भीड़ को हटा रहा था तब एक और बालक दीपक भी डूब गया। स्‍थानीय लोगों के अनुसार सोन नदी के पास जाकर तीनों मोबाइल से वीड‍ियो बना रहे थे। इस दौरान वह नदी में गहरे में चले गए और एक एक कर डूबने लगे तो बचाने का प्रयास प्रशासन को सूचना देने के साथ ही शुरू क‍िया गया। लेक‍िन भीड़ के बीच जब तक कोश‍िश होती तीनों ही सोन नदी में समा गए। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद प्रशासन तीनों की तलाश में जुटा हुआ है। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद पर‍िजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

0 likes
0 comments0 shares