Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२१ दिन पहले

सुल्तानपुर शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई।जनपद

सुल्तानपुर शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई।जनपद स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक एवं यादगार फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब पांच घंटे तक चले रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार को भावनाओं से भर दिया।नृत्य, गीत, नाटक और भावाभिनय के जरिए विद्यार्थियों ने सीनियरों के साथ बिताए गए पलों को मंच पर जीवंत किया। कई प्रस्तुतियां मार्मिक रहीं तो कुछ ने हंसी-उत्साह का माहौल बनाया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियरों के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया, जबकि कक्षा 12 के छात्रों ने विद्यालय को जीवन मूल्यों की मजबूत नींव देने वाला बताया।फेयरवेल में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम का समापन प्रबंधक रंजीत सिंह द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शुभकामनाओं के साथ हुआ। यह समारोह विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया।

1400 likes
0 comments0 shares