Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

सेवा संकल्प अभियान में एक छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाओं की

सेवा संकल्प अभियान में एक छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाओं की

सेवा संकल्प अभियान में एक छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाओं की सुविधाएं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों को बांटी ट्राईसाइकिल। देवरिया 30 सितंबर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड बैतालपुर में विशेष बहुविभागीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। शिविर में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, चिकित्सा, खाद्य एवं रसद तथा राजस्व समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा मौके पर आवेदन भी प्राप्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक, मत्स्य पालक, उद्यमी, लाभार्थी एवं ग्रामीण पहुंचे। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई। कृषि विभाग के स्टॉल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं, कृषि निवेश और कृषि यंत्रों से संबंधित जानकारी दी गई। विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 50 से अधिक लाभार्थियों के आवेदन एवं प्रकरण दर्ज किए गए। मत्स्य विभाग के स्टॉल पर मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय को विभागीय योजनाओं, अनुदान और मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। मत्स्य पालकों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने के लिए एनएफडीपी पोर्टल पर 62 मत्स्य कृषकों का पंजीकरण किया गया। पशुपालन विभाग की योजनाओं के लिए 75 पंजीकरण प्राप्त हुए तथा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। खाद्य एवं रसद विभाग के स्टॉल पर 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड मौके पर ही जारी किए गए। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा कृषि विविधीकरण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गई। उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन विभाग के स्टॉल पर स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध सहकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सा विभाग के स्टॉल पर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ 173 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण के लिए पंजीकरण किया गया। राजस्व विभाग के स्टॉल पर ग्रामीणों को राजस्व सेवाओं एवं प्रमाण-पत्रों से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक बिना किसी परेशानी के पहुंचे। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पैर से दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों के आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों की पहचान करना तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, किसान, पशुपालक, मत्स्य पालक, उद्यमी, लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares