Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

एनएमएमएस परीक्षा में 235 बच्चे हुए उत्तीर्ण_ सुल्तानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता

एनएमएमएस परीक्षा में 235 बच्चे हुए उत्तीर्ण_ सुल्तानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। इसमें 235 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इन्हें अब चार वर्ष तक 12,000 रुपये हर साल छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे जरूरतमंद बच्चों की आगे की पढ़ाई में सुविधा होगी। बीते नौ नवंबर को जिले भर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई थी। 240 सीट के लिए परीक्षा में अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1300 बच्चों ने हिस्सा लिया था। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ, 10, 11 व 12 तक पढ़ाई के दौरान हर साल 12,000 हजार रुपये योजना के तहत मिलते रहेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण अरुण कुमार ने बताया कि यह धनराशि पढ़ाई में मदद करेगी। पढ़ाई में लगने वाले खर्च में यह माता-पिता के लिए एक बड़ा सहारा बनेगा। अनुराग यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति ने हमारी पढ़ाई आसान कर दी। प्रियांशु ने बताया कि परीक्षा पास करने के लिए की गई मेहनत सार्थक हो गई। आंचल यादव ने बताया कि पढ़ाई के दौरान इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी मेहनत की थी। परिणाम आने के बाद बड़ी प्रसन्नता हो रही है। साल भर में मिलने वाली 12,000 रुपये की धनराशि से आगे की पढ़ाई आसान हो जाएगी। इससे हमारे सपनों को पंख लगेंगे। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड है राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो गया है। जिले के 235 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन बच्चों को अब छात्रवृत्ति दी जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares