चिल्लूपार की जनता को योगी देंगे 300 करोड़ की सौगात

बडहलगंज। 13 जून को दोपहर 02 बजे महुआपार में उतरेगा योगी का हेलीकॉप्टर * राजकीय आईटीआई कॉलेज सहित कई योजनाएं होंगी जनता को समर्पित बड़हलगंज। जनपद के दक्षिणांचल स्थित विधानसभा चिल्लूपार वासियों के लिये खुशी की बड़ी ख़बर है। आगामी 13 जून को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ चिल्लूपार विधानसभा में होंगे और क्षेत्र के महुआपार स्थित गांधी इण्टर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान सिंचाई, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी एवं नगर विकास से जुड़ी 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे। बता दें कि पूर्व में यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार स्थित पकड़ी गांव में होना था, जिसके लिये जिलाधिकारी गोरखपुर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थल निर्धारित किया था लेकिन गुरुवार को अलसुबह आयें तेज आधी पानी की वजह से कार्यक्रम स्थल में पानी भर जाने के चलते प्रशासन के माथे पर बल पड़ गये। आननफानन में जिले और तहसील के अधिकारियों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ उरुवा, गोला बड़हलगंज ब्लाक में दस से अधिक स्थानों का निरीक्षण कर बड़हलगंज ब्लाक के महुआपार स्थित गांधी इण्टर कालेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को हरी झंडी प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा भी दूरभाष के माध्यम से लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में बने रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल, सीओ गोला दरवेश कुमार, तहसीलदार सत्येन्द्र मौर्य, ईओ रामसमुख, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय, विधायक प्रतिनिधि, सभासद वेद प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा जिलामंत्री स्वतन्त्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, अष्टभुजा सिंह, रमेश शाही, सभासद दीपक शर्मा, पप्पू निषाद, शिवम वर्मा, संजय पटवा आदि मौजूद थे। में करे