Bansgaon Sandesh
Login
V
Lucknow१० मिनट पहले

बुजुर्गों के लिए दंत चिकित्सा एवं ओरल हाइजीन शिविर, वितरित की गईं ओरल केयर किट

बुजुर्गों के लिए दंत चिकित्सा एवं ओरल हाइजीन शिविर, वितरित की गईं ओरल केयर किट

लखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फाउंडेशन (LCWWF) की ओर से मंगलम, लखनऊ और आशा डेंटल क्लीनिक के सहयोग से जानकीपुरम एक्सटेंशन स्थित ओल्ड एज होम में दंत चिकित्सा एवं ओरल हाइजीन शिविर लगाया गया। शिविर में बुजुर्गों के दांतों की जांच की गई और उन्हें मौखिक स्वच्छता से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे और डॉ. अनुपमा खरे ने बुजुर्गों का परीक्षण किया तथा ओरल केयर किट के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। आवश्यकता के अनुसार दंत उपचार की व्यवस्था भी की गई, जिसका खर्च मंगलम, लखनऊ की ओर से वहन किया गया। कार्यक्रम में मंगलम के संयुक्त सचिव मेजर (सेवानिवृत्त) के. किशोर, संजीव कुमार सक्सेना, LCWWF के वरिष्ठ एडमिन अनिल शुक्ला, नीरजा शुक्ला, कैलाश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने जरूरतमंद वर्गों के लिए नियमित स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा गतिविधियां जारी रखने की बात कही।

0 likes
0 comments1 shares