Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, राजस्व के 9

बेलघाट थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, राजस्व के 9

बेलघाट थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, राजस्व के 9 मामलों की हुई सुनवाई बेलघाट। शनिवार को बेलघाट थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर में फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। समाधान दिवस में गांव एवं क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। राजस्व विभाग से संबंधित कुल 9 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से अधिकांश मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सहित थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मौके पर उप निरीक्षक संजीव कुमार एवं सर्वदानंद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। वहीं राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल एवं कानूनगो मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू लाल श्रीवास्तव, बबलू यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

0 likes
0 comments0 shares