छत्तीसगढ़ में निवेश विस्तार को लेकर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बड़ी पहल, मंत्रियों संग हुई अहम बैठक

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज कंपनी के निदेशक ह्यूमन रिसोर्स एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री, एवं वाणिज्य तथा औद्योगिक मंत्री से एक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक मुलाकात किया। बैठक के दौरान कंपनी के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), वितरण, निवेश विस्तार तथा औद्योगिक प्रोत्साहन (इंसेंटिव) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं निवेश को बढ़ावा देने हेतु कंपनी की आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। माननीय मंत्रियों एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी को भविष्य में पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया तथा राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में कंपनी के प्रयासों की सराहना की।इसके साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार और निवेश करने हेतु सराहना किया इस अवसर पर कंपनी के अकाउंट्स हेड श्री अजय शाह भी उपस्थित रहे। Heading hastag likhiye