के.आई.पी.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज एण्ड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का मारुति
के.आई.पी.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज एण्ड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का मारुति सुजुकी गुजरात में चयन सहजनवा गोरखपुर के.आई.पी.एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गोरखपुर के डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के 2 छात्रों का चयन मारुति सुजुकी गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 3.76 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने सहभागिता की। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन टेस्ट एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से सम्पन्न हुई। मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र विशाल एवं अभिषेक मौर्य का 3.76 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन किया गया। संस्थान के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने सभी चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं संस्थान के सशक्त शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण वातावरण का परिणाम है। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह, निदेशक डॉ. मो. जाहिद रेयाज खान, डिप्लोमा विभागाध्यक्ष श्री मनीष दुबे तथा प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी श्री नितेश कुमार जायसवाल सहित अन्य संकाय के सदस्य उपस्थित रहे।