जन सहयोग से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराए गए पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का लोकार्पण

जन सहयोग से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराए गए पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का लोकार्पण कस्बा चोपन क्षेत्र में पुलिस की गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराकर सुंदरीकरण कराया गया। दिनांक 25.09.2026 को श्री अभिषेक वर्मा, IPS, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा फीता काटकर विधि-विधान से पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का लोकार्पण किया गया। मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत चौकी को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वरूप प्रदान किया गया है। पुलिस चौकी के सक्रिय होने से कस्बा चोपन एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस से बेहतर समन्वय में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर श्री रणधीर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।