Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१४ मिनट पहले

*सिकरीगंज थाने में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों ने लिया

*सिकरीगंज थाने में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों ने लिया

*सिकरीगंज थाने में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों ने लिया देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ सिकरीगंज/गोरखपुर। देश के 80वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सिकरीगंज थाना परिसर में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दुबे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दुबे ने पुलिस फोर्स को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को कायम रखना भी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ व्यवहार किया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए। उन्होंने जवानों को राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की सुरक्षा और आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस दौरान थाना सिकरीगंज के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments0 shares