Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ५ घंटे पहले

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की होगी पहचान

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की होगी पहचान

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की होगी पहचान पिछले चुनावों की घटनाओं, हिंसा और एफआईआर के आधार पर होगा मतदान केंद्रों का सत्यापन; मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई गाजीपुर, 12 नवंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने और प्रत्येक मतदाता को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों की पहचान की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में बुधवार को ऑडिटोरियम सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार मिश्रा, समस्त उपजिलाधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों के चिह्नांकन के साथ ही मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करें। पिछले चुनावों में हुई घटनाओं, हिंसा, पुनर्मतदान तथा दर्ज एफआईआर के आधार पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की जाए।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर किसी जाति, समुदाय या परिवार के दबाव में मतदाताओं, खासकर महिलाओं को मतदान करने से रोकने की आशंका हो, ऐसे केंद्रों को वल्नरेबल की श्रेणी में चिह्नित किया जाए। किसी भी बस्ती या मजरे का मतदाता दबाव, भय अथवा किसी के बहकावे में आकर अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर, शेड और साइनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही जर्जर भवनों, खराब पहुंच मार्गों और जलभराव की समस्या वाले मतदान स्थलों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।वहीं पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार मिश्रा ने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान स्थलों का पुलिस अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित थानों में दर्ज एफआईआर, हिस्ट्रीशीटरों की सूची तथा पिछले चुनावों के दौरान हुई हिंसक घटनाओं का पूरा विवरण तैयार किया जाए। संवेदनशील बस्तियों में पुलिस गश्त बढ़ाकर आम मतदाताओं के बीच सुरक्षा का विश्वास कायम किया जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त भ्रमण कर वास्तविक स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा।बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विधानसभा चुनाव-2027 से संबंधित सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके।

0 likes
0 comments0 shares