Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur४२ मिनट पहले

प्रेम प्रसंग में युवती ने छत की कुंडी में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा राजस्व गांव चांदपार निवासिनी उजाला पुत्री राजकुमार प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष ने बीते बुधवार की रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। गुरुवार को को सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन अन्दर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, उसके बाद जंगले के रास्ते देखा तो थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने हमराही सिपाहियों और उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया और शव को फंदे से नीचे उतरवा कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतका का प्रेम प्रसंग चाचा के लड़के अमित पुत्र स्व राम नरेश के साथ चल रहा था। दो तीन माह पहले मामला थाने तक भी पहुंचा था। लेकिन लड़का नाबालिग रहने की वजह से शादी नहीं हो पाई, समझा बुझाकर के दोनों को वापस कर दिया गया। इसके बाद पता चल रहा है कि मृतका और लड़के ने बुदहट ग्राम पंचायत में स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर में शादी कर लिए थे। लेकिन इस समय प्रेमी चाचा का लड़का अमित कुमार प्रजापति गोरखपुर में रहकर मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

0 likes
0 comments0 shares