भटकी महिला को गहमर पुलिस ने परिजनों से मिलाया मिशन शक्ति टीम

भटकी महिला को गहमर पुलिस ने परिजनों से मिलाया मिशन शक्ति टीम के प्रयास से मिर्जापुर निवासी महिला सकुशल परिजनों को सौंपी गई गहमर, गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भटककर पहुंची एक महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को थाना गहमर क्षेत्र के ग्राम पचौरी से एक महिला के भटककर आने की सूचना पीआरवी-8772 पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह मौके पर पहुंचे और महिला को सकुशल थाना गहमर लेकर आए। वहां महिला को महिला आरक्षी किरन यादव एवं मोनी देवी की देखरेख में मिशन शक्ति केंद्र पर सुरक्षित रखा गया।मिशन शक्ति टीम ने महिला से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर टीम ने अथक प्रयास कर उसके पिता तेजबली एवं चचेरे भाई हरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम ढेकवा, तहसील व थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर से संपर्क स्थापित किया।इसके बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने मिशन शक्ति केंद्र गहमर की टीम एवं गहमर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस टीम में: उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह तथा महिला आरक्षी किरन यादव शामिल रहीं।