Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३३ मिनट पहले

आईजीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग शिविर के अन्तर्गत विशेष

आईजीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग शिविर के अन्तर्गत विशेष

आईजीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग शिविर के अन्तर्गत विशेष योग शिविर का आयोजन सहजनवा गोरखपुर आईजीएल के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर साप्ताहिक शिविर पर एक विशेष योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग से आए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार एवं सुधाकर द्वारा कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय, एच आर व् एडमिन हेड दशरथ मिश्रा व् योग प्रशिक्षकों एवं अन्य द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक प्रार्थना की गई। इसके बाद योग शिविर प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस आयोजन में युटिलिटी हेड ए. के. सिंह, इंजीनियरिंग हेड शैलेश चंद, अकाउंट्स हेड सुनील कुमार, आईटी हेड जे. के. राय सहित जगदीश चंद धाकड़, अमित कश्यप, अखिलेश कुमार शुक्ला, शिवानी शर्मा, आस्था तिवारी, सुमन एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। इस प्रकार, आईजीएल गोरखपुर द्वारा आयोजित यह योग शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

0 likes
0 comments0 shares