Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

अज्ञात कारणों से किशोरी ने लगाईं फॉसी

अज्ञात कारणों से किशोरी ने लगाईं फॉसी

सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महूई गाँव में बीती होली के दिन बुधवार को रात करीब 9.30 बजे किशोरी ने फॉसी लगा कर आत्महत्या कर लीं l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्कान शर्मा पुत्री बृजेश शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम उनवल थाना खज़नी जनपद गोरखपुर की रहने वाली थी l मुस्कान अपने ननिहाल ग्राम महूई थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर में अपने नाना श्याम नारायण शर्मा के पास रहकर पढ़ाई करती थी और इस वर्ष 12वी की परीक्षा दे रही थी l मुस्कान के आत्महत्या को लेकर गाँव मे तमाम चर्चाएं हैँ l मुस्कान के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है l इस संदर्भ में सिकरीगंज थाना प्रभारी डॉ आशीष तिवारी ने बताया है की अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी l

0 likes
0 comments0 shares