Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को मनबढों ने मा‌रपीट कर

हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना महुली संतकबीरनगर ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर निवासी नागेन्द्र बहादुर पुत्र जीतन प्रसाद का हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेचुआपार में स्व राम गुलाम के यहां रिस्तेदारी है। बीते गुरुवार को मैं शिव यादव पुत्र बुद्धू यादव ग्राम पंचायत चेचुआपार के लड़की की शादी थी,उसी शादी समारोह में मैं निमंत्रण देने के लिए शामिल हुआ था कि शाम छः बजे के करीब बेवजह मनु यादव पुत्र छट्ठू यादव, छट्ठू यादव पुत्र बुद्धू यादव, अर्जुन यादव पुत्र छट्ठू यादव व झिनका देवी पत्नी छट्ठू यादव निवासी ग्राम चेचुआपार थाना हरपुर-बुदहट ने मुझे देखते ही भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर जान-माल की धमकी देने लगे, मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया,वही हमारे गले की सोने की चैन गिर गई। इस संदर्भ में दरोगा विशाल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares