दो परिवारों में विवाद, मारपीट के दौरान तीन घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव

दो परिवारों में विवाद, मारपीट के दौरान तीन घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में दो परिवार के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट में मां, पिता और बेटी घायल हो गए। पीड़िता ने गगहा पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौंकी अन्तर्गत सिहोरवा गांव में रविवार दोपहर एक परिवार अपने गांव के मकान की सफाई करने बेटी अपने माता-पिता के साथ गई थी। इसी दौरान पीड़िता के पिता से दूसरे परिवार से विवाद हो रहा था विवाद के दौरान मारपीट के दौरान लाठी डण्डे चले जिससे मां बेटी के साथ पिता भी घायल हो गए। पीड़िता ने गगहा पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।इस सन्दर्भ में सहगौरा चौंकी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले में जांच कर रही है।