*नगर पालिका के तुलसी उद्यान पार्क से फरमा चोरी, मचा हड़कंप* नगर
*नगर पालिका के तुलसी उद्यान पार्क से फरमा चोरी, मचा हड़कंप* नगर क्षेत्र के तुलसी उद्यान पार्क में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पार्क में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान उपयोग में लाया जा रहा आरसीसी पिलर ढालने वाला लगभग 6 फीट का फरमा अज्ञात चोर उठा ले गए। बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा पार्क में विकास कार्य कराया जा रहा था, जिसके तहत आरसीसी पिलर डाले जा रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने फरमा गायब कर दिया। सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो फरमा गायब देखकर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी नगर पालिका अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 👉 नगर पालिका प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।