Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १२ घंटे पहले

जनपद स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बांसगांव और गोला की टीमों का

जनपद स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बांसगांव और गोला की टीमों का

जनपद स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बांसगांव और गोला की टीमों का शानदार प्रदर्शन अंडर-14 में बांसगांव, अंडर-17 में सदर पूर्वी और अंडर-19 में गोला की टीम बनी विजेता बडहलगंज। गांधी इंटर कॉलेज, महुआपार के प्रांगण में 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में बांसगांव, अंडर-17 वर्ग में सदर पूर्वी तथा अंडर-19 वर्ग में गोला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और टीम भावना से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष शाही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जूनियर हाईस्कूल मदारिया के प्रधानाचार्य मुकेश राय उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गांधी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता सतीश चंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश प्रताप शाही सहित शिक्षक अनिरुद्ध कुमार, कृष्णा राय, मोहम्मद तालिब अंसारी, महेश प्रसाद, आदित्य कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, आशुतोष ओझा, यशवंत मौर्य समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, आयोजन समिति और सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन उत्साह, उल्लास और खेल भावना के साथ हुआ।

1 likes
0 comments0 shares