Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर: बारिश के चलते 27 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक
सुल्तानपुर: बारिश के चलते 27 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद सुल्तानपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 27 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, समाधान केंद्र पर पूर्व से चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।
0 likes
0 comments0 shares