Sultanpur१८ मिनट पहले
सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ
सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ से गाजीपुर जा रही टमाटर लदी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 131 पर हुआ।बताया गया कि पिकअप संख्या UP32 ST 7860 का चालक अनिल कुमार निवासी बाराबंकी ओवरस्पीड में वाहन चला रहा था। अचानक ब्रेक लगाने से वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए।हादसे में चालक समेत वाहन में सवार दिलीप बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी कपिल देव यादव समेत एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई।
0 likes
0 comments0 shares