Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

यूपी में पुलिस वेरिफिकेशन के नियम बदले, अब रिपोर्ट से पहले मिलेगी नौकरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव की जानकारी सामने आई है। नई व्यवस्था के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस रिपोर्ट आने से पहले प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया जा सकेगा। पुलिस और LIU को 30 दिनों के भीतर सत्यापन रिपोर्ट देनी होगी। सामान्य मामलों में घर जाकर पूछताछ या थाने बुलाने की जरूरत नहीं होगी। केवल FIR दर्ज होने से अभ्यर्थी स्वतः नौकरी के लिए अयोग्य नहीं होगा, बल्कि मामले की गंभीरता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। पहले से सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों का दोबारा सत्यापन नहीं होगा। इस बदलाव का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में देरी कम करना और युवाओं को राहत देना है।

0 likes
0 comments0 shares