Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
*आक्रांताओं ने भारत की ज्ञान परंपरा नष्ट करने का प्रयास किया :

*आक्रांताओं ने भारत की ज्ञान परंपरा नष्ट करने का प्रयास किया : योगी* *भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने की जरूरत* गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव लूटने के साथ उसकी ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया। ब्रिटिश काल में भारतीयों को अपनी भाषा, चिकित्सा पद्धति और परंपराओं से दूर करने का प्रयास हुआ। गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘भारतीय ज्ञान परंपरा का वर्तमान परिप्रेक्ष्य’ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखना होगा। नई पीढ़ी को पाणिनि, पतंजलि, आयुर्वेद और चाणक्य की विरासत से परिचित कराने पर जोर दिया। सम्मेलन में संतों और विद्वानों ने भी विचार रखे।
0 likes
0 comments1 shares