Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मेघमऊ,तहसील बल्दीराय स्थित पवित्र

सुलतानपुर अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मेघमऊ,तहसील बल्दीराय स्थित पवित्र स्थल प्रीतम बाबा धाम मंदिर परिसर मार्ग पर नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क एवं प्रतीक्षालय का शुभारंभ भाजपा विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनहित के कार्यों को लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्ग निर्माण और प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता की सुविधा और विकास उनकी प्राथमिकता है।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, हलियापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, बाबा रामदेव मिश्र, प्रदीप सिंह, मोनू मौर्य, प्रधान विपुल सिंह, राणा उदय सिंह, इंदर प्रकाश सिंह, अजय कुमार सिंह सहित स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares