Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १७ घंटे पहले

नगर पंचायत में करोड़ों की बंजर जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा, प्रशासन मौन

नगर पंचायत में करोड़ों की बंजर जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा, प्रशासन मौन

*सी एम को पत्र भेज भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के क्रीम प्लेस कालेज तिराहे के बगल में स्थित करोड़ों रुपए मूल्य की बंजर जमीन पर व्यावसायिक उपयोग के लिए दिन दहाड़े कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन आंख मूंदे पड़ा है। नगर निवासी भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। ____मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजे शिकायती पत्र भेज में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक गुप्ता ने लिखा है कि मुहल्ला कल्याण नगर कालेज तिराहे के उत्तर आ.नं.1574 बंजर खाते में दर्ज जमीन रकबा छः डिसमिल को भू-माफिया शशि अग्रवाल व शरद अग्रवाल द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है कालेज तिराहा से सटे होने के कारण इस भूमि का बाजार मूल्य करोड़ों रुपये है।बंजर खाते में दर्ज आराजी सं.157 पर फर्जी तरीके से कूटरचना कर भू माफिया शशि अग्रवाल व शरद अग्रवाल पुत्रगण कृष्णमोहन अग्रवाल व कुछ दबंग लोग अबैध निर्माण व कब्जा कर रहे है। जबकि पूर्व में ही लेखपाल कानूनगो और तहसीलदार की आख्या स्पष्ट कर चुकी है कि भूमाफियाओं द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा है व उक्त लोग ही कब्जा कर रहे है।सन् 2019 में भी इस बंजर जमीन पर शशि व शरद अग्रवाल कब्जा कर रहे थे पर कानूनी कार्यवाही की हिदायत देकर कार्य बन्द कराया गया।20-09-2021 को लेखपाल द्वारा एफ०आई०आर दर्ज करने को लेकर बड़हलगंज कोतवाली में तहरीर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ दिया गया, लेकिन फिर भी एफ० आई०आर० नहीं हुआ। इधर तीन मई से निर्माण कार्य किया जा रहा था। ई०ओ० बड़हलगंज, एस०एच०ओ० बड़हलगंज, उपजिलाधिकारी गोला, तहसीलदार गोला, को पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन सब लोग मौन साध लिए। इसके बाद जब उच्चाधिकारियों यथा मण्डलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर, ए०डी०एम० प्रशासन गोरखपुर, ए०डी०एम० सिटी,स्थानीय निकाय प्रभारी गोरखपुर को सूचना व पत्र दिया तो कार्य रोकने का आदेश स्थानीय प्रशासन को दिया गया तब भी अवैध निर्माण नहीं रूका। जब फिर सूचना दिया गया तो स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। अभिषेक गुप्ता की मानें तो अब कूट रचना कर उस बंजर जमीन में से एक डिसमिल जमीन आजाद तिवारी आदि के नाम घरौनी दर्ज कर ली गई है। अभिषेक गुप्ता ने सी एम से भूमाफिया शशि व शरद अग्रवाल तथा बंजर भूमि का कूटरचित दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ एफ०आई०आर० दर्ज कराने की मांग की है ताकि शासन के प्रति आम जनता में आस्था बनी रहे। *सी एम को पत्र भेज भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के क्रीम प्लेस कालेज तिराहे के बगल में स्थित करोड़ों रुपए मूल्य की बंजर जमीन पर व्यावसायिक उपयोग के लिए दिन दहाड़े कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन आंख मूंदे पड़ा है। नगर निवासी भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। ____मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजे शिकायती पत्र भेज में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक गुप्ता ने लिखा है कि मुहल्ला कल्याण नगर कालेज तिराहे के उत्तर आ.नं.1574 बंजर खाते में दर्ज जमीन रकबा छः डिसमिल को भू-माफिया शशि अग्रवाल व शरद अग्रवाल द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है कालेज तिराहा से सटे होने के कारण इस भूमि का बाजार मूल्य करोड़ों रुपये है।बंजर खाते में दर्ज आराजी सं.157 पर फर्जी तरीके से कूटरचना कर भू माफिया शशि अग्रवाल व शरद अग्रवाल पुत्रगण कृष्णमोहन अग्रवाल व कुछ दबंग लोग अबैध निर्माण व कब्जा कर रहे है। जबकि पूर्व में ही लेखपाल कानूनगो और तहसीलदार की आख्या स्पष्ट कर चुकी है कि भूमाफियाओं द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा है व उक्त लोग ही कब्जा कर रहे है।सन् 2019 में भी इस बंजर जमीन पर शशि व शरद अग्रवाल कब्जा कर रहे थे पर कानूनी कार्यवाही की हिदायत देकर कार्य बन्द कराया गया।20-09-2021 को लेखपाल द्वारा एफ०आई०आर दर्ज करने को लेकर बड़हलगंज कोतवाली में तहरीर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ दिया गया, लेकिन फिर भी एफ० आई०आर० नहीं हुआ। इधर तीन मई से निर्माण कार्य किया जा रहा था। ई०ओ० बड़हलगंज, एस०एच०ओ० बड़हलगंज, उपजिलाधिकारी गोला, तहसीलदार गोला, को पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन सब लोग मौन साध लिए। इसके बाद जब उच्चाधिकारियों यथा मण्डलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर, ए०डी०एम० प्रशासन गोरखपुर, ए०डी०एम० सिटी,स्थानीय निकाय प्रभारी गोरखपुर को सूचना व पत्र दिया तो कार्य रोकने का आदेश स्थानीय प्रशासन को दिया गया तब भी अवैध निर्माण नहीं रूका। जब फिर सूचना दिया गया तो स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। अभिषेक गुप्ता की मानें तो अब कूट रचना कर उस बंजर जमीन में से एक डिसमिल जमीन आजाद तिवारी आदि के नाम घरौनी दर्ज कर ली गई है। अभिषेक गुप्ता ने सी एम से भूमाफिया शशि व शरद अग्रवाल तथा बंजर भूमि का कूटरचित दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ एफ०आई०आर० दर्ज कराने की मांग की है ताकि शासन के प्रति आम जनता में आस्था बनी रहे।

1 likes
0 comments0 shares