यू.पी. गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. डी. ए. खान

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। राजधानी लखनऊ स्थित बुद्ध ऑडिटोरियम में 27 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह में डॉ. डी. ए. खान को यू.पी. गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सिने स्टार फरहाना फातिमा, मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी, वर्तमान पीसीएस अधिकारी स्वाति गुप्ता, एसजीपीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बसंत कुमार, पीसीएस अधिकारी बालेंदु द्विवेदी, मिस प्रीति कुमारी (इंडिया ताज) सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे। गौरतलब है कि डॉ. डी. ए. खान इससे पहले भी सैकड़ों राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और वर्तमान में वैदिक धर्म इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। डॉ. खान एक शिक्षित व प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, जबकि उनके बाबा स्वर्गीय फिरासत अली खान अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे हैं। शिक्षा के प्रति समर्पण उनके परिवार की परंपरा रही है।