Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१ दिन पहले

*सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल; परिजनों ने

*सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल; परिजनों ने

*सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल; परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप* ​सिकरीगंज, गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अमोड़ा टाड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान देर रात निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ​मिली जानकारी के अनुसार, माहुई बुजुर्ग (शुकुलपुरा) निवासी शिवम (22 वर्ष), छोटू (20 वर्ष) और रामगति (19 वर्ष) अपनी स्कूटी से उरुवा से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अमोड़ा टाड़ी के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।​हादसे के बाद स्वजनों की मदद से घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) उरुवा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में घायलों को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल (प्रोविडेंस हॉस्पिटल) ले गए और वहां भर्ती कराया। ​देर रात इलाज के दौरान 22 वर्षीय शिवम की मृत्यु हो गई। शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन निशा गौतम ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों ने शिवम को समय पर उचित इलाज मुहैया नहीं कराया। निशा का आरोप है कि यदि डॉक्टर मुस्तैदी दिखाते तो उनके भाई की जान बच सकती थी।

0 likes
0 comments0 shares