Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग ३ घंटे पहले

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश तहसील दुद्धी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न •~

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश तहसील दुद्धी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न •~

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश तहसील दुद्धी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न •~ सम्मान,सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी से कार्य कर उनके सुख-दुख मे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर उठायेंगे आवाज - जिलाध्यक्ष सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर सोनभद्र जनपद की तहसील स्तरीय बैठक की कड़ी में विनोद कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में दुद्धी तहसील की बैठक संपन्न हुई। मण्डल अध्यक्ष रूपेश पांडेय ,प्रदेश महासचिव (संगठन) डा. नरेश पाल सिंह व सुधाकर मिश्र के दिशा निर्देश में संगठनात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार हेतु जिम्मेदारी देकर एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने का दायित्व दुद्धी तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा को संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया गया ।श्री मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की समस्याएं को दूर करने की और उनकी आवाज़ मजबूती से उठता है तथा आपकी कर्मठता और निष्पक्षता से जिले में पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।विश्वास दिलाता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे सभी पत्रकार साथियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा केवल आप सभी का साथ मिलता रहे।ग्रामीण पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रशासन और समाज के सामने प्रमुखता से रखने का निरंतर प्रयास रहेगा। संगठन के पत्रकार साथियों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा तथा उनकी समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठायेंगे ।उन्होंने इस नए सफर में वरिष्ठों,साथियों और शुभचिंतकों के सहयोग और मार्गदर्शन की पूर्ण अपेक्षा की है। इस मौके पर मुख्य रूप से अमिताभ मिश्र, सेहनुर हसन, लल्लन गुप्ता,जर्रार खान , विजय कुमार ,रामकेश यादव,, राघवेंद्र कुमार रोहित तिवारी सहित इत्यादि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares