Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२७ दिन पहले

मोबाइल लूट कांड का खुलासा, थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में

मोबाइल लूट कांड का खुलासा, थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में

मोबाइल लूट कांड का खुलासा, थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार बेलघाट बांसगांव संदेश।। गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी बेलघाट विकास नाथ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल लूट, जान से मारने की धमकी और UPI के माध्यम से रुपये निकालने के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना बेलघाट पर दर्ज मु0अ0सं0 12/2026 (धारा 351(3), 304, 3(5), 112(2), 318(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त देवा राय (21 वर्ष) निवासी भरतपुरा, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर, उज्ज्वल राय (18 वर्ष) निवासी पकड़ी मौझा तथा प्रियांशु दूबे (18 वर्ष) निवासी बनियापार, थाना गगहां, जनपद गोरखपुर को दिनांक 26 जनवरी 2026 की रात लगभग 1:30 बजे ग्राम एकौना अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने संगठित होकर एक राहगीर से मोबाइल छीना, जान से मारने की धमकी दी और छीने गए मोबाइल के माध्यम से पीड़ित के UPI खाते से रुपये स्थानांतरित कर खर्च कर दिए। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 06 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर 160 सीसी मोटरसाइकिल (UP53 EY 0840) बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में की गई। अभियान में उपनिरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल लाल साहब, चन्दन सिंह व संदीप विश्वकर्मा शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

1800 likes
0 comments0 shares