सैकड़ों की आबादी के बीच विकास की रोशनी गायब, ग्रामीणों में भारी

सैकड़ों की आबादी के बीच विकास की रोशनी गायब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश डाला, सोनभद्र। एक तरफ सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ डाला नगर पंचायत से सटे एक टोले में आज भी ग्रामीण बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। टोले में सैकड़ों की संख्या में यादव और गुप्ता समाज के लोग निवास करते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोले में निवास कर रही राजकुमारी ने बताया कि एक हफ्ता पहले परिवार में एक महिला की डिलीवरी होने वाली थी सड़क न होने के कारण कोई गाड़ी घर तक नहीं पहुंच सकी जिससे महिला की डिलीवरी बीच रास्ते में ही हो गई यह भी एक बहुत बड़ी समस्या है ग्रामीणों के अनुसार, नगर पंचायत से सटा होने के बावजूद उनका टोला विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ नजर आता है। बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं पेयजल की समस्या भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सड़क की व्यवस्था न होने के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि विकास की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। किसी भी बस्ती को केवल इसलिए सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए कि वह मुख्य आबादी से कुछ दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग टोले के लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लें तथा बिजली, स्वच्छ पेयजल और आवागमन के लिए सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिव बहादुर यादव जय बहादुर यादव हरि बहादुर यादव रमेश मुकेश रामकेश यादव सोनू जिलाजीत अनिल राजकुमारी फुलवंती संगीता शीला यादव रामविलास कैलाश गुप्ता राम सकल गुप्ता एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे