Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३२ मिनट पहले

नाराज प्रधानाध्यापिका ने पति के साथ मिलकर शिक्षक की कर दी पिटाई

नाराज प्रधानाध्यापिका ने पति के साथ मिलकर शिक्षक की कर दी पिटाई

नाराज प्रधानाध्यापिका ने पति के साथ मिलकर शिक्षक की कर दी पिटाई *शिक्षक की पिटाई करते वीडियो भी हुआ वायरल* सहजनवा गोरखपुर - सहजनवा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धर्मदास पट्टी में पैरेंट मीटिंग के दौरान किसी बात से नाराज स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अपने तैनात शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। और धमकी दी गई कि फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे । जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोप है कि शिक्षक डा पुष्पेंद्र सिंह का आरोप है कि पीटीएम समाप्त होने के बाद अभिभावकों के साथ बैठक कर फीडबैक ले रहे थे। उसी और प्रधानाध्यापिका अपने पति के साथ आई और हेलमेट से हमला बोल दिया। जिससे शरीर के कई अंगों पर चोट लगी है। आरोप है कि जिम्मेदार प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों को मिलने वाला दूध और फल नियमित रूप से वितरित नहीं करती है। वह भी हफ्ते में एक बार सुविधा मुहैया की जाती है। और मील डे के नाम पर फर्जी भुगतान कराती है। और इनके द्वारा बार बार घमकी दी जाती है कि एससी/एसटी गंभीर घाराओ में फंसा देंगे। पीड़ित शिक्षक ने आरोपी प्रधानाध्यापिका और उसके पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। वही प्रधानाध्यापिका ने कहा कि शिक्षक द्वारा अनर्गल आरोप लगाये जा रहे थे। किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। इस संदर्भ ने बी ई ओ कुंवर विक्रम पांडेय ने कहा की मामला संज्ञान है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। दोनों लोगों स्पष्टीकरण माँगा गया है।

0 likes
0 comments0 shares