Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

पुस्तक जीत की ज़िद के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया

पुस्तक जीत की ज़िद के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया

पुस्तक जीत की ज़िद के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया गोरखपुर बालस्वर सेवा संस्थान के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक संघर्ष से शिखर तक ‘जीत की ज़िद’ के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।पुस्तक के लेखक अशोक गुप्ता जी ने किताब के बारे में बोलते हुए कहा कि "जीत की ज़िद" सिर्फ एक किताब नहीं है। बल्कि देश के तमाम खिलाड़ियों के जीवन के संघर्षों की यात्रा की गाथा है। उन्होंने कहा कि खेलों के 28 महान खिलाड़ियों की सफलता, असफलता, जीवन के उतार-चढ़ाव के वृत्तांत को रोचक और मनोरंजक ढंग से एक किताब में समाहित करने की कोशिश की है ताकि पढ़ने वाले युवा या किसी भी वर्ग के लोगों का हृदय उद्वेलित हो जाए और वे इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। पुस्तक ‘जीत की ज़िद’ के लोकार्पण के अवसर पर एशियन गेम्स 2026, जापान में भारतीय कबड्डी टीम के गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील कुमार बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं भारतीय कुश्ती टीम के कोच श्री चन्द्र विजय सिंह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे पूर्व महाप्रबंधक परिचालन एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री रण विजय सिंह जी मौजूद थे । अतिथियों का स्वागत है बालस्वर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्थापक सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया । विशिष्ट अतिथि श्री चंद्र विजय सिंह ने कहा कि श्री गुप्ता ने किताब के ज़रिये ये संदेश देने की कोशिश की है कि "जीत वो नहीं जो मैदान में मिलती है, जीत वो है जो मन में पैदा होती है।’ उन्होंने कहा कि पुस्तक में वर्णित एक एक कहानी प्रेरक और रोचक है । बालस्वर के मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति के खुद से जीतने की ज़िद ही उसे कभी हारने नहीं देती और ऐसे ज़िद्दी लोग ही अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल होते हैं । बालस्वर के अध्यक्ष अचिंत्य लाहिड़ी ने कहा कि ज़िद की वजह से से ही मिल्खा सिंह फ्लाइंग सिख बने, गरीबी के कारण हाकी स्टिक न ख़रीद पाने वाले धनराज पिल्लई ज़िद के कारण ही हाकी के महान खिलाड़ी बने । क्योंकि कभी भी सुविधाएँ महत्वपूर्ण नहीं होती, संकल्प महत्वपूर्ण होता है । कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रण विजय सिंह ने अशोक गुप्ता के लेखन शैली की प्रशंसा की और साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पुस्तक में कई ऐसे खेल और खिलाड़ियों के बारे में बताया है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं । ऐसी पुस्तकें कालजयी बन जाती हैं। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी ने किया । कार्यक्रम में बालस्वर के संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी कनक हरि अग्रवाल, समाजसेवी अतुल कुमार श्रीवास्तव, अमर चन्द श्रीवास्तव, हाकी खिलाड़ी अनिल जे , इजी मदन गोपाल, सुरेश जायसवाल, नितिन पवाँर आदि उपस्थित थे । ---

0 likes
0 comments0 shares