Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur८ मिनट पहले

ग्रेट निकोबार में जंगल कटान के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

ग्रेट निकोबार में जंगल कटान के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

ग्रेट निकोबार में जंगल कटान के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जखनिया (गाजीपुर), 15 जून 2026। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया के तत्वावधान में सोमवार को जखनिया बाजार में जननायक राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे "ग्रेट निकोबार को बचाना है" अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की 161 वर्ग किलोमीटर घने जंगलों को समाप्त करने की प्रस्तावित योजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया के अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी सुनील राम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार के घने जंगल देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा के लिए इन जंगलों को बचाना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, विधानसभा संयोजक हामिद अली, विधानसभा प्रभारी जेपी पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी सर्वानंद चौबे, उपाध्यक्ष राम आधार गिरी, मंडल अध्यक्ष अच्छेलाल कनौजिया, अरुण लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडे, न्याय पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश गिरी, पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रजापति, नागेंद्र कुशवाहा, पूर्णमासी साहनी, राजेंद्र राजभर, खर्चू चौहान, हातिम राजभर, जिला सचिव राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा जनजागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

0 likes
0 comments1 shares