Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

प्रखर वर्मा के आवास पहुंचकर सीएम ने दीं शुभकामनाएं *ओएसडी के पुत्र

प्रखर वर्मा के आवास पहुंचकर सीएम ने दीं शुभकामनाएं *ओएसडी के पुत्र

प्रखर वर्मा के आवास पहुंचकर सीएम ने दीं शुभकामनाएं *ओएसडी के पुत्र के मांगलिक मुंडन कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद* गोरखपुर, 22 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को महानगर के बेतियाहाता में अपने ओएसडी प्रखर वर्मा के घर पहुंचे और उनके पुत्र के मुंडन समारोह पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल होने के बाद बेतियाहाता पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रखर वर्मा के आवास परिसर में स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। इसके बाद परिजनों से मुलाकात कर उन्हें प्रखर वर्मा के पुत्र दक्षित के मांगलिक मुंडन कार्यक्रम की बधाई दी। उन्होंने श्री वर्मा के पुत्र को आशीर्वाद देकर उपहार प्रदान किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से आत्मीय संवाद किया और बालक दक्षित के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए प्यार, दुलार दिया। इस अवसर पर प्रखर वर्मा, स्वाति श्रीवास्तव सहित कई परिजन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares