Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow३१ मिनट पहले

शारदीय नवरात्र पर गोरखपुर में सीएम योगी, आज गोरखनाथ मंदिर में करेंगे

शारदीय नवरात्र पर गोरखपुर में सीएम योगी, आज गोरखनाथ मंदिर में करेंगे

शारदीय नवरात्र पर गोरखपुर में सीएम योगी, आज गोरखनाथ मंदिर में करेंगे कलश स्थापना गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे। यह अनुष्ठान शाम पांच बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा। परंपरा के अनुसार लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगत जननी की उपासना शुरू होगी। कलश स्थापना के साथ ही शक्तिपीठ के गर्भगृह में देवी भागवत के पारायण पाठ और श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ होगा। कलश स्थापना के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। किसानों को मिलेगा कृषि निवेश अनुदान मुख्यमंत्री सोमवार को अन्नदाता किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे। यह अनुदान उन किसानों के लिए है जिनकी फसलें पिछले दिनों बाढ़, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई हैं। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। शिक्षक मतदाता संवाद रैली को करेंगे संबोधित सोमवार को ही मुख्यमंत्री शिक्षक एमएलसी चुनाव से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड के भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित शिक्षक मतदाता संवाद रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगी।

0 likes
0 comments2 shares