चौरी चौरा का विकास ही मेरी प्राथमिकता टप्पू सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा का विकास ही मेरी प्राथमिकता है उक्त बातें अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने बुधवार को अमहिया में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा की राजनीति केवल जातिगत समीकरणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, किसानों और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय क्षेत्र में आने वाले और चुनाव के बाद क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले नेतृत्व के बीच जनता को स्वयं अंतर समझना चाहिए। “मेरा संकल्प चौरी-चौरा की जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं के लिए लगातार आवाज उठाना है। चौरी-चौरा का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। चौपाल के दौरान अरविंद सिंह ‘गब्बर’ ग्राम प्रधान, अरे भाई कमिश्नर, अजय उपाध्याय, महेंद्र सिंह, चंद हरि सिंह, मुनिवर मिश्रा, संतोष उपाध्याय, विनय सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, बेनी माधव त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, यश प्रताप सिंह, हरेराम सिंह, अमरजीत यादव, सुखसागर सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, रामचंद्रगढ़, अरविंद गुप्ता, बैजनाथ सिंह, महंत गोद बहादुर कनौजिया, हरि भारती, पारस भारती, बृजेश कुमार, सोनू त्रिपाठी, चंद्रेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।