Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

योगाचार्य राममिलन गौड़ को मिला ‘योग रत्न अवार्ड 2026’ योग के प्रचार-प्रसार

योगाचार्य राममिलन गौड़ को मिला ‘योग रत्न अवार्ड 2026’ योग के प्रचार-प्रसार

योगाचार्य राममिलन गौड़ को मिला ‘योग रत्न अवार्ड 2026’ योग के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ऋषिकुल योगपीठ ने किया सम्मानित बांसगांव संदेश न्यूज़ ऋषिकेश, 6 सितंबर। योग नगरी ऋषिकेश में प्रतिष्ठित संस्था ऋषिकुल योगपीठ द्वारा आयोजित सेमिनार एवं अवार्ड समारोह में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए योगाचार्य राममिलन गौड़ को ‘योग रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ने योगाचार्य राममिलन गौड़ को स्मृति चिह्न, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता तथा समाज में योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे निरंतर सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद योगाचार्य राममिलन गौड़ ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी योग साधकों का सम्मान है, जो भारतीय संस्कृति की प्राचीन योग परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सम्मान के लिए ऋषिकुल योगपीठ के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे योग गुरु, विद्वान एवं योग साधक मौजूद रहे। इस दौरान योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ और समाज में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता को लेकर भी चर्चा की गई। संस्था की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। योगाचार्य राममिलन गौड़ को ‘योग रत्न’ सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों एवं योग साधकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

0 likes
0 comments0 shares