Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित आरोपी को बन्धुआकला पुलिस ने
सुलतानपुर जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित आरोपी को बन्धुआकला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान मो.आनिस निवासी शाहपुर सरकण्डेडीह,थाना धम्मौर के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को धरावां निवासी सूफियान पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं।आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी।मामले में बन्धुआकला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारूपुर-असरोगा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह,कांस्टेबल राहुल सिंह चौहान और सतनाम सिंह शामिल रहे।
0 likes
0 comments0 shares