गांधी जयंती पर सुल्तानपुर के स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर_ _जजों ने

गांधी जयंती पर सुल्तानपुर के स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर_ _जजों ने पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी_ सुल्तानपुर-गांधी जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर के सीताकुंड स्थित राधा रानी कुंवर कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में न्यायाधीश सुश्री ऋतिका श्रीवास्तव (जुडिशियल मजिस्ट्रेट) ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी गलत हरकत पर तुरंत माता-पिता और शिक्षकों को बताएं, अनजान व्यक्ति के साथ अनजान जगह पर न जाएं। जरूरत पर 112 डायल करें और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 याद रखें, जो 24 घंटे मदद के लिए उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 साल से कम उम्र की लड़की को ले जाने पर अपहरण का केस दर्ज होगा, चाहे वह अपनी मर्जी से गई हो। इसलिए पहले पढ़ाई पूरी करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य बिंदु श्रीवास्तव, पीएलवी पूनम गौतम, योगेश यादव सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव, सिविल जज भव्या श्रीवास्तव, धर्मा देवी बद्री प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज कुड़वार में न्यायिक अधिकारी विभांशु सुधीर व प्रियंका दिवाकर, नरायनपुर कॉन्वेंट स्कूल में सीजेएम नवनीत सिंह व अपर सिविल जज सुधीर कुमार और बी.पी. इंटर कॉलेज कुड़वार में अपर सिविल जज तूबा फातिमा व न्यायाधिकारी रविकांत यादव ने छात्रों को कानूनी जानकारी दी।