Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन मझगावां फीडर

विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन मझगावां फीडर

विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन मझगावां फीडर का मामला गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।मझगावां फीडर से जुड़े गरयाकोल गांव की विद्युत आपूर्ति सात दिन बाद भी बहाल नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। बीते चार जून को आई आंधी पानी के दौरान गरयाकोल में आधा दर्जन पोल टूट गया था। पोल टूटने और तार गिरने के बाद पूरे गाव की सप्लाई ठप हो गयी थी। ग्रामीणों की सूचना पर विभागिय कर्मचारी उसी दिन मौके पर पहुंचे और पोल तार क्षतिग्रस्त होने की सूचना अधिकारियों को दे दी। करीब तीस घंटे बाद गांव के दूसरे हिस्से में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गयी, लेकिन दूसरे हिस्से में अभी तक सड़क पर गिरे क्षतिग्रस्त पोल और तार को बदला नहीं गया जिसके चलते सैकड़ों घरों में अंधेरा है और लोग गर्मी व उमस का दंश झेल रहे है। गांव के भभूति तिवारी,महंथ यादव, अजबलाल चौधरी, सुमेर यादव, सुरेमन यादव, योगेंद्र यादव उर्फ साढू भाई, जितेंद्र साहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पोल और तार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी उसी दिन दी गयी लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव की विद्युत आपूर्ति अविलंब बहाल नहीं होगी तो ग्रामीण ऊपकेद्र पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जायेंगे। इस संबंध में अवर अभियंता रामानंद शास्त्री से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

1 likes
0 comments1 shares