Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पशुओं को बीमारी से बचाव अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया गया

पशुओं को बीमारी से बचाव अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया गया

पशुओं को बीमारी से बचाव अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ सहजनवा गोरखपुर पशुओं में विभिन्न प्रकार के रोगों के नियंत्रण हेतु पशुपालन विभाग द्वारा बुधवार को एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें सितंबर तक 45 दिन तक चलाया जाएगा। विकासखंड पाली के राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निलेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पाली विश्वजीत सिंह, ग्राम प्रधान कोदरी मनोज कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ,वेटरनरी फार्मासिस्ट के सी यादव सहित ब्लॉक के सभी पशु मित्र उपस्थित रहे ।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निलेश कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के समस्त गोवंश पशुओं का एफएमडी टीकाकरण एवं टैगिंग का कार्य निशुल्क किया जाएगा। विभाग के लोग पशुपालकों के घर द्वारा जाकर टीकाकरण करेगे। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पशुओं को घातक बीमारियों से बचकर पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है ।उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि अपने पशुओं का समय से टीकाकरण जरूर कर ले।

0 likes
0 comments0 shares