Bansgaon Sandesh
Login

बिहार बॉर्डर से पकहा तक 29 जून से 20 जुलाई तक भारी

बिहार बॉर्डर से पकहा तक 29 जून से 20 जुलाई तक भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद देवरिया । बांसगांव सन्देश । मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार निर्माण परियोजना के तहत कंचनपुर–बघौचघाट–पकहा मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते बिहार बॉर्डर से पकहा तक 29 जून से 20 जुलाई 2026 तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) ने पुलिस प्रशासन से आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पकहा के समीप निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की बीम डालने के लिए सड़क की पूरी चौड़ाई पर स्टेजिंग एवं सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से इस अवधि में ट्रक, डंपर, ट्रेलर एवं बस जैसे भारी वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, कार, जीप, बाइक, एम्बुलेंस तथा अन्य हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

1 likes
0 comments0 shares