Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बिग ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश.यूपी में स्मार्ट प्रीपेड

बिग ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश.यूपी में स्मार्ट प्रीपेड

बिग ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश... यूपी में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था खत्म, 3.5 करोड़ उपभोक्ताओं को बड़ी राहत....... अब पोस्टपेड सिस्टम लागू हर महीने खपत के आधार पर आएगा बिल, स्मार्ट मीटर मामले में पीछे हटी सरकार...... तकनीकी खामियों और बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं में खुशी की लहर....... बकायेदारों को भी राहत किस्तों में भुगतान की सुविधा, इस फैसले से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता की उम्मीद।‘उपभोक्ता देवो भव:’ निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है। जिसके अनुसार अब: 1. सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। 2. अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है। 3. जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा। 4. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें। 5. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें। 6. विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी। 7. साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाय। 8. पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है। 9. फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है। 10. गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दिया है। आपका सहयोग प्रार्थनीय है।

1 likes
0 comments1 shares