Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बड़हलगंज थाना समाधान दिवस: 11 मामलों की सुनवाई,

बड़हलगंज थाना समाधान दिवस: 11 मामलों की सुनवाई,

अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश बड़हलगंज। बडहलगंज शनिवार को कोतवाली बड़हलगंज परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश शिकायतें भूमि एवं राजस्व विवाद से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्याएं सुनकर संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल, उपनिरीक्षक तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवादों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares